Saturday, October 3, 2026
Home National Handshake controversy : एशिया कप हैंडशेक विवाद पर अफरीदी का बयान, राहुल...

Handshake controversy : एशिया कप हैंडशेक विवाद पर अफरीदी का बयान, राहुल गांधी की तारीफ, मोदी सरकार पर हमला

कराची। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एशिया कप 2025 के हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भारत की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत “अगला इज़राइल बनने की कोशिश कर रहा है” और बीजेपी सत्ता में रहने के दौरान हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलती रहेगी।

अफरीदी ने दावा किया कि एशिया कप में भारतीय क्रिकेटरों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का आदेश ऊपर से मिला था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पहले से बहिष्कार अभियान चल रहा था, जिसके चलते बीसीसीआई और खिलाड़ियों ने यह कदम उठाया। अफरीदी ने स्पष्ट किया कि वह खिलाड़ियों को दोषी नहीं मानते।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच की तारीफ करते हुए कहा कि वह बातचीत के जरिए सभी देशों, खासकर पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं।

Read News : jaish-e-mohammed : जैश-ए-मोहम्मद ने माना : ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए

बीजेपी का जवाब:
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने अफरीदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अफरीदी जो भारत-विरोधी बयान देने के लिए जाने जाते हैं, अचानक राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। मालवीय ने कहा, “जब भारत के दुश्मन आपकी जय-जयकार करने लगें, तो जनता को पता चल जाता है कि आपकी निष्ठा किस ओर है।”

14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ग्रुप स्टेज मैच में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने टॉस के बाद विरोध जताने के लिए हाथ नहीं मिलाया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया।

Read News : MP News : ग्वालियर : तांत्रिक और देवरानी की मिलीभगत से परिवार परेशान, महिला ने जनसुनवाई में की पुलिस से शिकायत

अफरीदी लंबे समय से कश्मीर और पीएम मोदी पर विवादित बयान देते रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई मौकों पर मोदी पर धार्मिक राजनीति और आलोचना के आरोप लगाए हैं।

Share The News
Previous articlejaish-e-mohammed : जैश-ए-मोहम्मद ने माना : ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए
Next articleCG News : राजनांदगांव में स्मॉल फाइनेंस और माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं की बैठक संपन्न
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here