Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh MP TOP 5 NEWS : भोपाल के बाजार में आज से लगने...

MP TOP 5 NEWS : भोपाल के बाजार में आज से लगने जा रहा स्वदेशी मेला, समेत 5 बड़ी खबरें

MP TOP 5 NEWS
MP TOP 5 NEWS

1. भोपाल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वदेशी मेला
भोपाल। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर भोपाल हाट परिसर में 16 से 19 सितंबर तक स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले में स्वदेशी व्यंजन, पारंपरिक खानपान, स्थानीय शिल्पकला, हाथ से बने वस्त्र और जैविक उत्पाद उपलब्ध होंगे।

2. भोपाल मेट्रो और बसों का नया कनेक्टिविटी प्लान
भोपाल। मेट्रो स्टेशन और लो-फ्लोर बसों को जोड़ने के लिए बीसीएलएल ने सभी स्टेशनों की लोकेशन मांगी। इससे प्रमुख अस्पताल, रेलवे स्टेशन और शैक्षणिक संस्थानों से शहर में आने-जाने की सुविधा बढ़ेगी, ट्रैफिक कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

3. चोट के मामलों में फोटो अनिवार्य मुख्य साक्ष्य
भोपाल। मारपीट, दुर्घटना या एसिड अटैक जैसी घटनाओं में अब फोटो को कोर्ट में मुख्य साक्ष्य मानने का आदेश। पुलिस और डॉक्टर को घायल की चोटों की फोटो लेना अनिवार्य होगा।

4. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बैक-टू-बैक बैठकें
भोपाल। मेले के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन विभाग, खनिज विभाग और गृह विभाग की अहम बैठकों की समीक्षा करेंगे। प्रशासनिक कार्यों और समीक्षा बैठकों पर जोर रहेगा।

5. स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनाओ अभियान को मिलेगी मजबूती
भोपाल। पीएम मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनाओ’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वदेशी मेला एक सशक्त माध्यम साबित होगा। स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत की झलक लोगों तक पहुंचेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here