भोपाल। MP IAS Transfer : मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात 18 आईएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2008 बैच के अधिकारी विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है।
MP IAS Transfer : इसी बीच, वंदना वैद्य को मध्य प्रदेश वित्त निगम, इंदौर का प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है। वहीं, गजेंद्र सिंह नागेश, जो सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे, उन्हें नरसिंहपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा, 2017 बैच के आईएएस गुरु प्रसाद, जो स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) के प्रबंध संचालक और राज्य कम्प्यूटर सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम के संचालक थे, उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है।
सरकार ने कई अन्य आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर भी किए हैं, जो प्रशासनिक कार्यों और विभागीय जिम्मेदारियों को प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।











