Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

Shardiya Navratri 2025 : नवरात्रि और गरबा उत्सव को लेकर प्रशासन ने जारी किए कड़े निर्देश, जानें क्या हैं नए नियम?…

रायपुर। Shardiya Navratri 2025 : नवरात्रि एवं गरबा उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने दुर्गोत्सव समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और पंडाल का निर्माण केवल सड़क किनारे निर्धारित स्थानों पर ही किया जा सकेगा।

Shardiya Navratri 2025 : बैठक में कहा गया कि सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य होंगे और किसी भी प्रतिमा या प्रदर्शनी से धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग धीमे स्वर में करने और कोलाहल अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मुख्य निर्देश और व्यवस्था:

  • दुर्गा प्रतिमा विसर्जन 2 अक्टूबर रात्रि से 4 अक्टूबर तक महादेव घाट के निर्धारित स्थान पर।

  • विसर्जन के दौरान आग्नेय अस्त्र-शस्त्र पूर्णतः प्रतिबंधित।

  • नगर निगम से अनुमति लेना अनिवार्य, आयोजन से कम से कम 7 दिन पूर्व आवेदन जमा करना होगा।

  • बिजली विभाग, अग्निशमन विभाग एवं संबंधित थाना से अनुमति एवं सूचना देना आवश्यक।

  • पंडालों में आग बुझाने के सभी उपकरण उपलब्ध रहें।

  • गरबा आयोजक गानों का चयन सावधानीपूर्वक करें, धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखें।

  • स्थल पर पर्याप्त पार्किंग और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें।

बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी दौलत राम पोर्ते, एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला, एसडीएम नंदकुमार चौबे, सीएसपी इशू अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने इस वर्ष सुरक्षा और अनुशासन के लिए कड़े कदम उठाने का स्पष्ट संकेत दिया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाया जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories