Saturday, August 29, 2026
Home Jobs Bank Job : इंडियन ओवरसीज बैंक में 127 पदों पर बंपर भर्ती,...

Bank Job : इंडियन ओवरसीज बैंक में 127 पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1 लाख रुपये तक – ऐसे करें आवेदन

Bank Job
Bank Job

नई दिल्ली। Bank Job : इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 127 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 3 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Bank Job : शैक्षणिक योग्यताएँ

इन पदों के लिए विभिन्न विभागों के अनुसार योग्यताएं निर्धारित हैं। उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन, B.Tech/BE, B.Arch, M.Sc, ME/M.Tech, MBA/PGDM, MCA या PGDBA जैसी डिग्रियां होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, OBC, EWS वर्ग: 1,000 रुपये (GST सहित)

  • SC, ST, PWD वर्ग: 175 रुपये (GST सहित)
    भुगतान विधि: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई

वेतनमान और ग्रेड

  • MMGS-II (Middle Management Grade Scale II): 64,820 – 93,960 रुपये

  • MMGS-III (Middle Management Grade Scale III): 85,920 – 1,05,280 रुपये
    साथ ही चयनित उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन परीक्षा – सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए

  2. इंटरव्यू – परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए

आवेदन प्रक्रिया

  1. IOB की वेबसाइट iob.in पर जाएं

  2. भर्ती सेक्शन में ‘Specialist Officer Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें

  3. निर्देश पढ़कर ऑनलाइन फॉर्म भरें

  4. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें

  5. फॉर्म की प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें

यह बैंक भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में उच्च वेतन और करियर संभावनाओं के साथ नौकरी पाना चाहते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here