भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन…

भोपाल। भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन : मध्य प्रदेश में किसानों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। राजधानी भोपाल में सोमवार को भारतीय किसान संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के किसानों ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन : किसानों की प्रमुख मांगों में खाद की उपलब्धता, रवि फसल की बीमा राशि, सोयाबीन का उचित समर्थन मूल्य और खरीदी के लिए पंजीयन केंद्रों का शीघ्र गठन शामिल है। किसानों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से अनसुनी की जा रही हैं।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि देशभर के 650 जिलों में यह ज्ञापन सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान और जवान ही ऐसे लोग हैं, जो ठंड, बारिश और कठिन परिस्थितियों में भी लगातार काम करते हैं। ऐसे में सरकार को किसानों की समस्याओं का जल्द निराकरण करना चाहिए। चेतावनी दी गई है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो बड़ी संख्या में किसान धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories