अभियंता दिवस 2025 : मध्यप्रदेश में खुलेगा इंजीनियरिंग रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट…

Parivesh
engineer day 2025

भोपाल। अभियंता दिवस 2025 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस 2025 के अवसर पर राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं और संविदाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप, न्यूज लेटर और लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली का भी लोकार्पण किया गया।

अभियंता दिवस 2025 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि अभियंताओं को अनुसंधान कार्यों में सहयोग और निरंतर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश में इंजीनियरिंग रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अभियंता ही समाज की सुव्यवस्था और विकास की कड़ी हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और जगदीश चंद्र बसु के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए अभियंताओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सीएम ने कहा कि पहले के दौर में ताजमहल बनाने वालों के हाथ काट दिए जाते थे, लेकिन अब तकनीक और प्रतिभा के दम पर एक साथ दस ताजमहल बनाए जा सकते हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की चुनौतियों से निपटने की कार्यशैली को भी प्रेरणादायक बताया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *