Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Crime : युवक ने छठवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर...

Bhopal Crime : युवक ने छठवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत….वीडियो…

भोपाल  | Bhopal Crime : भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र से आत्महत्या की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। देर रात कोकता इलाके में स्थित एक बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से 24 वर्षीय संतराम नामक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक उसी बिल्डिंग में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था और हाल ही में नौकरी से हटाए जाने को लेकर मानसिक तनाव में था।

बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, तभी युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। युवक के पिता भी उसी बिल्डिंग में गार्ड की नौकरी करते हैं। संतराम नशे का आदी था और काफी दिनों से अवसाद में बताया जा रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here