Katni Breaking : बढ़ते अपराधों पर आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, थाने के बाहर धरना और नारेबाजी…देखें वीडियो

Parivesh
Katni Breaking

कटनी। Katni Breaking : शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कचहरी चौराहे से सुभाष चौक होते हुए कार्यकर्ता थाने चौराहे तक पहुंचे और सड़क पर बैठकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Katni Breaking : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कटनी में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन सुस्त रवैया अपनाए हुए है। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन देने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने के गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। इस दौरान एसपी और कोतवाली टीआई मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

प्रदर्शन के चलते इलाके में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर धरना खत्म कराने की कोशिश की। वहीं आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही अपराध नियंत्रण के ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *