PM Modi Speech : जहर से लेकर ‘रिमोट कंट्रोल’ तक असम में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें….

PM Modi Speech : असम में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

 

  1. “मैं तो भगवान शिव का भक्त, सारा जहर निगल लेता हूं”: प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उन्हें कितनी भी गालियां दे, वह भगवान शिव के भक्त की तरह सारा जहर निगल लेते हैं। हालांकि, जब दूसरों का अपमान होता है, तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकते।
  2. भूपेन हजारिका का अपमान: पीएम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत रत्न से सम्मानित भूपेन हजारिका को ‘नाचने-गाने वाला’ कहा था। उन्होंने इस बयान को असम के गौरव का अपमान बताया।
  3. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: पीएम ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह उनका असम का पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से इस ऑपरेशन को जबरदस्त सफलता मिली।
  4. कांग्रेस पर तीखा हमला: पीएम ने 1962 के युद्ध के बाद पंडित नेहरू के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।
  5. जनता को बताया ‘भगवान’: पीएम ने कहा कि उनके लिए जनता-जनार्दन ही भगवान है। उन्होंने कहा कि उनकी आत्मा की आवाज जनता के पास जाकर ही निकलेगी।
  6. रिमोट कंट्रोल का जिक्र: पीएम ने कहा कि जनता ही उनका रिमोट कंट्रोल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई और उनका रिमोट कंट्रोल नहीं है।
  7. 6.5 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं: पीएम ने असम के दरांग में 6,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का ऐलान किया, जिससे राज्य के विकास को गति मिलेगी।
  8. डबल इंजन सरकार की तारीफ: पीएम ने कहा कि बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार असम के महान सपूतों और पूर्वजों के सपनों को पूरा करने में पूरी निष्ठा से जुटी हुई है।
  9. विकसित भारत में नॉर्थ-ईस्ट की भूमिका: पीएम ने कहा कि पूरा देश ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए एकजुट है, और इस संकल्प में नॉर्थ-ईस्ट की बहुत बड़ी भूमिका है।
  10. “यह नॉर्थ-ईस्ट का समय है”: पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि अब नॉर्थ-ईस्ट का समय आ गया है और यह क्षेत्र तेजी से विकास की राह पर है।
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories