Britain News : लंदन में भड़की विरोध की आग में क्यों घी डाल रहे एलन मस्क?, लड़ो या मर जाओ, दूसरा कोई रास्ता नहीं, एलन के बयान से और भड़की बहस

Britain News : ब्रिटेन में इमिग्रेशन को लेकर विरोध तेज हो गया है। शनिवार को लंदन की सड़कों पर लाखों लोग उतरे, जिनका नेतृत्व एंटी-इमिग्रेशन कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन ने किया। रैली का उद्देश्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा बताई गई, लेकिन असल मुद्दा प्रवासन के खिलाफ गुस्सा था। प्रदर्शनकारियों ने “हमें अपना देश वापस चाहिए” जैसे नारे लगाए और कई जगह पुलिस से झड़पें भी हुईं।

Britain News : इसी बीच टेस्ला और एक्स (पूर्व ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने भी अपनी प्रतिक्रिया देकर इस बहस को और भड़का दिया है। मस्क ने कहा कि ब्रिटेन में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है।

Britain News : उन्होंने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर हो रहा माइग्रेशन आने वाले समय में सामाजिक संकट को जन्म देगा। मस्क ने चेतावनी दी कि “हिंसा होकर रहेगी, चाहो या ना चाहो। या तो लड़ो या मर जाओ, इसके सिवा कोई विकल्प नहीं है।”

Britain News : मस्क ने लेबर पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर निशाना साधते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि संसद भंग कर फिर से चुनाव कराए जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में उनके सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या वामपंथियों की विचारधारा की असलियत को दिखाती है।

Britain News : इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विश्लेषकों का मानना है कि नेपाल में हाल ही में हुए तेज़ विरोध आंदोलन की तर्ज़ पर ब्रिटेन में भी राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना जताई जा रही है। नेपाल में दो दिन के जनप्रदर्शन ने वामपंथी सरकार को हिला कर रख दिया था।

Britain News : ब्रिटेन में भी अब जनआक्रोश बढ़ता दिख रहा है, और एलन मस्क जैसे वैश्विक प्रभाव रखने वाले व्यक्ति की टिप्पणी से यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बन गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories