Indore News : लसूड़िया पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर। लसूड़िया पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देवास नाके पर बस का इंतजार कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 15 देशी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गईं।

Indore News : गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल सिंह ठाकुर पिता मुकेश ठाकुर, जाति भील, निवासी धामनोद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खरगोन से हथियार लेकर भिंड में डिलीवरी के लिए रवाना हुआ था। लसूड़िया पुलिस को मुंगेर से इस संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Indore News : पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों की आपूर्ति किसे करने वाला था और इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है। लसूड़िया थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने तत्परता दिखाते हुए यह बड़ी कार्रवाई की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में ब्रह्म मुहूर्त में सजी महाकाल की दिव्य भस्म आरती, भक्तों ने किए अलौकिक दर्शन

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Related Articles

Popular Categories