Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh Tikamgarh News : शुद्धिका कार्यक्रम में युवक ने नदी में छलांग लगाई,...

Tikamgarh News : शुद्धिका कार्यक्रम में युवक ने नदी में छलांग लगाई, एसडीआरएफ ने शव बरामद किया

रिपोर्टर: संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में धसान नदी में गिरने वाले युवक का शव 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय दयाराम आदिवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दयाराम अपने परिवार के साथ बड़ागांव धसान में आयोजित शुद्धिका कार्यक्रम में शामिल हुआ था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अचानक वह धसान नदी के पुल से नदी में छलांग लगा बैठा।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम ने नाव की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला। पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भेज दिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here