MP NEWS: मध्यप्रदेश में ऑपरेशन ‘फॉस्ट’: 20 जिलों में कार्रवाई, फर्जी सिम बेचने वाले 94 विक्रेता पकड़े, 44 गिरफ्तार

0
136
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: भोपाल : साइबर ठगी के लिए फर्जी सिम सप्लाई करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ मप्र पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए ऑपरेशन ‘फॉस्ट’ को अंजाम दिया है। प्रदेश के 20 जिलों में राज्य साइबर और जिला पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए इस ऑपरेशन में 94 फर्जी सिम विक्रेताओं को पकड़ा और 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल इन सप्लायरों द्वारा बड़ी संख्या में फर्जी सिम तैयार कर साइबर ठगों को बेची जाती थी। जिससे डिजिटल अरेस्ट, लोन ऐप सहित विभिन्न प्रकार के साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किया जाता था।

MP NEWS: साइबर एडीजी साई मनोहर के निर्देश पर एसपी प्रणय नागवंशी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप टीम तैयार की गई। जिसमें 15 दिन का एक्शन प्लान तैयार कर इस पूरै ऑपरेशन को चलाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदेश में 3824 फर्जी सिम विक्रेताओं के ठिकाने चिन्हित कर राज्य साइबर सेल को बताए गए। जिसमें बताया गया कि इनके द्वारा 7500 फर्जी सिम जारी किए गए हैं जिनका उपयोग डिजिटल अरेस्ट से लेकर विभिन्न साइबर फॉड में किया गया है।

MP NEWS: जिसके बाद राज्य साइबर सेल द्वारा ट्रीम गठित कर कार्रवाई की गई। एसपी प्रणय नागवंशी ने बताया कि यह ऑपरेशन का पहला चरण है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। ऑपरेशन फास्ट की निगरानी के लिए साइबर मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। एसओजी की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि यह सिम विक्रेता एजेंटों से सांठगांठ कर फर्जी सिम जारी कर इसका उपयोग साउथ ईस्ट देशों जैसे- कंबोडिया, थाईलैंड सहित प्रदेश के अन्य राज्यों में करते थे.

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here