Indore News : इंदौर : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में लगातार जीरो टॉलरेंस अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। एक माह से निगरानी में रहे आरोपी शाकिर (उम्र लगभग 60 वर्ष) को पोलो ग्राउंड, लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
Indore News : क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि शाकिर नेपाल से चरस मंगवाकर इंदौर में सप्लाई करता है। टीम ने लगातार उसका पीछा किया और मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ा। उसके कब्जे से लगभग 2 किलो 225 ग्राम चरस बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों से करोड़ों रुपये तक आंकी जा रही है।
Indore News : आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दर्जनों प्रकरण दर्ज हैं और वह एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नेपाल बॉर्डर से चरस लाकर मोतिहारी के रास्ते इंदौर में बेचता था। बरामद चरस को वह छोटे-छोटे गोले बनाकर 15 से 20 हजार रुपये में बेचता था। आरोपी का बेटा भी पहले मादक पदार्थ के साथ पकड़ा जा चुका है, जिससे पूरे परिवार की संलिप्तता सामने आ रही है।
Indore News : इस कार्रवाई में एसीपी देवेंद्र दुबे, थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान व क्राइम ब्रांच की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस कमिश्नर ने टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।













