Shajapur News : काशी नगर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पांच वाहन जलकर खाक…

Parivesh
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर। बुधवार सुबह करीब 3 बजे शाजापुर के काशी नगर में एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में घर में रखे पाँच दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग की चपेट में आने से दो लोग मामूली रूप से झुलस गए।

Shajapur News : घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मकान में रह रहे लोगों को पड़ोसियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *