Thursday, May 28, 2026
41.1 C
Raipur

Bhopal News : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, किसानों और मजदूरों के मुद्दों पर उठाए सवाल

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज भाजपा सरकार को घेरते हुए किसानों और मजदूरों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है—चाहे वह किसानों की खाद की समस्या हो, प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव का मुद्दा या मजदूरों की सुरक्षा।

सिंघार ने कहा कि प्रदेश में लगातार किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भाजपा के मंत्री झूठे बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं कि कहीं कोई संकट नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया—“जब किसानों को खाद लेने के लिए लाठियाँ खानी पड़ रही हैं तो भाजपा का तथाकथित किसान संघ आखिर कहां है?”

Read News : CG BREAKING: सुकमा ब्लास्ट में शहीद ASP की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति, रिटायर्ड पत्रकारों की बढ़ाई गई सम्मान राशि, पढ़ें साय कैबिनेट के अहम फैसले

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार के पास न तो खाद की वास्तविक माँग का कोई आँकड़ा है और न ही इसके समाधान की कोई ठोस रणनीति। उन्होंने कहा कि “जनहित में, बिना डरे सबको आवाज़ उठानी चाहिए, चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष।”

धार जिले के पीथमपुर स्थित केमिकल फैक्ट्री में तीन आदिवासी मजदूरों की मौत पर दुख जताते हुए सिंघार ने इसे बेहद शर्मनाक और चिंताजनक घटना बताया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में आए दिन ऐसी घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन केवल जांच के आदेश देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं।

Read News : Breaking Bhopal : पूर्व सांसद की जमीन का फर्जी सौदा, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने दर्ज किया मामला

उन्होंने सवाल किया कि “क्या प्रदेश में मजदूरों की जान इतनी सस्ती हो गई है? या सरकार का काम सिर्फ उद्योगपतियों और कंपनियों की रक्षा करना है?”

सिंघार ने कहा कि जिला दंडाधिकारी द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देकर जिम्मेदारी पूरी कर दी जाती है, लेकिन असली मुद्दा मजदूरों की सुरक्षा का है। उन्होंने मांग की कि मृतक मजदूरों के परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Latest YouTube Shorts

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

GCF Jabalpur: ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने जबलपुर में आंदोलन का बड़ा शंखनाद

GCF Jabalpur: जबलपुर: ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने...

Related Articles

Popular Categories