Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain accident : शिप्रा नदी से 44 घंटे बाद मिला SI का...

Ujjain accident : शिप्रा नदी से 44 घंटे बाद मिला SI का शव, महिला कांस्टेबल अभी भी लापता

0
156

उज्जैन : उज्जैन जिले में शनिवार रात एक गंभीर हादसे में तीन पुलिसकर्मी शिप्रा नदी में गिर गए, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि महिला कांस्टेबल का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Read News : Gen-Z Revolt : नेपाल में सोशल मीडिया बैन : तानाशाही की आहट या सुरक्षा की मजबूरी?

जानकारी के अनुसार, उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा (58), सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा (57) और महिला कांस्टेबल आरती पाल (30) एक नाबालिग मामले की जांच के लिए कार से जा रहे थे। पुल पर रेलिंग न होने के कारण कार नदी में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय कार आरती पाल चला रही थीं

रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF और SDRF के 50 से ज्यादा जवान, 10 स्थानीय गोताखोर, नावें और ड्रोन लगाए गए हैं। रविवार सुबह अशोक शर्मा का शव और सोमवार शाम मदनलाल निनामा का शव पुल से 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। महिला कांस्टेबल आरती पाल का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

पुलिस अधीक्षक पुष्पा प्रजापति ने बताया कि तेज बहाव और गहराई के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण है। जिला प्रशासन और बचाव दल लगातार नदी में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Read News : Shajapur News : अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में निकला ब्लैक कोबरा, मचा हड़कंप, देखे वीडियो…

यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर उन पुलों की जिनमें रेलिंग नहीं है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू जारी रखा है और आम लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे से दूरी बनाए रखें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here