Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur News : कार में सोया ड्राइवर और लग गया लंबा जाम….जानें...

Burhanpur News : कार में सोया ड्राइवर और लग गया लंबा जाम….जानें फिर क्या हुआ

0
93
Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर रविवार को एक अजीब और परेशानी भरी घटना सामने आई। दोपहर 3 बजे शिकारपुरा थाने के पास एलआईसी ऑफिस के नजदीक एक कार (एमपी 68 झेडबी 0107) का चालक अंदर ही सो गया और सभी दरवाजे लॉक हो गए।

Burhanpur News : कार के बंद होने के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। राहगीरों ने कार का शीशा खटखटाया और चालक को जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना मिलने पर शिकारपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

समाजसेवी राजेश भगत के अनुसार करीब एक घंटे तक चालक को जगाने की कोशिश की गई। जब कोई असर नहीं हुआ, तब पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार का पिछला शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने चालक को थाने ले जाकर सुरक्षा सुनिश्चित की।

इस घटना के कारण व्यस्त हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह मार्ग रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here