Jabalpur News : जबलपुर। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाज़ी देखने को मिली है। पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि “खराबी इंजन में है और बदले जा रहे हैं डिब्बे।” उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर तंज कसते हुए राहुल गांधी की तुलना एक रसोइए से कर डाली। मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के सुझावों से कुछ भी बदलने वाला नहीं है, असल में बदलाव की जरूरत कांग्रेस संगठन और खासकर राहुल गांधी में है।
Jabalpur News : नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं को खुद यह समझना चाहिए कि जनता राहुल गांधी को स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयान पर भी कटाक्ष किया। मिश्रा ने कहा कि पटवारी खुद कह रहे हैं कि उन्हें गर्व है, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके अलावा कोई भी गर्व महसूस नहीं कर रहा।
मध्यप्रदेश में आने वाले उपचुनाव और आगे के राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। वहीं, मिश्रा के इस बयान से एक बार फिर सियासी माहौल गर्मा गया है।

