CG NEWS : रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय एल्युमिनी कमेटी द्वारा राज्य स्थापना “रजत जयंती वर्ष” महोत्सव के अवसर पर विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की परिकल्पना को लेकर संगोष्ठी का आयोजन 10 सितंबर को प्रातः 11 बजे दुर्गा महाविद्यालय सभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए एल्युमिनी कमेटी के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ता के रूप में पूर्व आईएएस सुशील त्रिवेदी, गणेश शंकर मिश्रा शामिल होंगे।
CG NEWS : श्री राठी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भूतपूर्व छात्रों की बैठक आज आयोजित हुई जिसमें अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री अमरजीत सिंह संधु,सत्यप्रकाश झुनझुनवाला,अजय दानी, जेपी उपाध्याय,राजेश मिश्रा,राजकुमार राठी, शिवरतन गुप्ता,संजय शर्मा, पूजा मोहिते,स्वाति शर्मा, जसबीर सिंह सलूजा, विनय शर्मा,आलोक,दर्शन अठवानी,शोभा सोनी,अमन झा, डॉ.के के पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्र–छात्राओं को आमंत्रित किया जा रहा है।











