रायपुर। अग्रवाल सभा की इकाई अग्रवाल युवा मंडल द्वारा आयोजित “एग्राथन 3.0” का आयोजन आगामी 14 सितम्बर को भव्य रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत रविवार को अग्रसेन धाम, चोकरनाला में टी-शर्ट और पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि एग्राथन सिर्फ एक दौड़ नहीं है बल्कि यह समाज को स्वदेशी अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक प्रेरक अभियान है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में समाज के युवा, महिलाएँ और वरिष्ठजन उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सीएस सौरभ अग्रवाल ने जानकारी दी कि एग्राथन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समाज में एकता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रम में ओपन कैटेगरी रन, अग्रवाल कैटेगरी रन, सीनियर सिटीजन कैटेगरी रन के साथ ही आकर्षक लकी ड्रा का भी आयोजन होगा। प्रतिभागियों को निशुल्क टी-शर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
अग्रवाल युवा मंडल के मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने बताया कि विमोचन कार्यक्रम में संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, जयंती प्रभारी आनंद गोयल, सुभाष अग्रवाल, युवा प्रभारी योगेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल, युवा मंडल महामंत्री वेदान्त अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल, संगठन मंत्री सौरभ अग्रवाल, सलाहकार नितिन अग्रवाल, आयुष मुरारका, अभिषेक टेकरीवाल, आयुष अग्रवाल एवं अमर अग्रवाल सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।
अग्रवाल सभा का यह आयोजन रायपुर शहर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं में उत्साह का केंद्र बन रहा है। आयोजन समिति का दावा है कि इस बार एग्राथन पहले से भी ज्यादा भव्य और ऐतिहासिक होगा।












