Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : कट्टे की नोक पर खाद व्यापारी से लाखों की...

CG NEWS : कट्टे की नोक पर खाद व्यापारी से लाखों की लूट…

CG NEWS : कट्टे की नोक पर खाद व्यापारी से लाखों की लूट...
CG NEWS : कट्टे की नोक पर खाद व्यापारी से लाखों की लूट...

CG NEWS : जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले के नैला क्षेत्र में देर रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाशों ने खाद व्यापारी अरुण अग्रवाल से 8 लाख रुपए से अधिक की रकम लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

CG NEWS : घटना नैला चौकी क्षेत्र के बालाजी लॉज के पास हुई। जानकारी के अनुसार, अरुण अग्रवाल गोदाम से रकम लेकर अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गिराया और कट्टा दिखाकर लाखों रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

एसपी विजय कुमार पांडेय, एडिशनल एसपी और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV फुटेज और आसपास के गवाहों के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अब लूट की पूरी गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here