CG NEWS : 70 एकड़ जमीन, 1.05 करोड़ रुपए, लेकिन रजिस्ट्री का नामोनिशान नहीं….आखिर ये कैसा मामला

Parivesh
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। राजधानी में जमीन के बड़े सौदे के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। चौबे कॉलोनी निवासी अनाज कारोबारी शशिकांत तिवारी (55) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि महासमुंद के पटेवा क्षेत्र की 70 एकड़ जमीन बेचने के नाम पर उनसे 1 करोड़ 5 लाख रुपये वसूले गए, लेकिन रजिस्ट्री आज तक नहीं कराई गई।

CG NEWS : मामले में ताजदार खान और संजीत जांगड़े समेत कई दलालों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में अपराध दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दलालों ने पहले किसानों का इकरारनामा दिखाकर सौदा तय किया और रकम नकद व ऑनलाइन माध्यम से ली। इसके बाद कारोबारी खुद पटेवा पहुंचा और 21 किसानों को सीधे रकम देकर इकरारनामा भी कराया, जिसमें आरोपी दलाल गवाह बने। मगर इसके बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई और जब रकम लौटाने की बात आई तो दिए गए चेक भी बाउंस हो गए।

सूत्रों का कहना है कि विवाद तब गहराया जब उक्त जमीन को आरंग क्षेत्र में किसी और को बेचने की कोशिश की गई। इसके बाद कारोबारी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इस सौदे में कुल 40 किसानों की लगभग 67 एकड़ जमीन को लेकर अनुबंध दिखाया गया था और बीते साल जून में इसकी नोटरी तक कराई गई थी। मगर न जमीन खरीदारों के नाम हुई और न ही उनकी रकम लौटी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *