Rail travel : दिवाली-छठ से पहले देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तैयारी

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। काफी समय से लंबी दूरी की रेल यात्राओं के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की प्रतीक्षा की जा रही थी। अब यह इंतजार समाप्त होने वाला है। भारतीय रेलवे की ओर से दिवाली और छठ पूजा से पहले इस ट्रेन को चलाने की तैयारी की जा रही है।

Read News : One Nation One Tax : GST पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान – ‘वन नेशन, वन टैक्स’ अभी दूर की बात

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही संकेत दिया था कि ट्रेन सितंबर में परिचालन में आएगी। हालांकि अभी तक इसकी अंतिम तारीख की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ट्रेन की स्थिति और संभावित रूट:
रेल मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि वंदे भारत स्लीपर का पहला रैक तैयार हो चुका है और सफल परीक्षण किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, संभावित रूट दिल्ली से पटना और दरभंगा/सीतामढ़ी के बीच हो सकता है।

सुविधाएं और अधिकतम गति:

  • अधिकतम गति: 180 किमी प्रति घंटा
  • चार्जिंग पॉइंट और रीडिंग लाइट
  • आंतरिक डिस्प्ले पैनल और सुरक्षा कैमरे
  • मॉड्यूलर पैंट्री
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय
  • फर्स्ट कैटेगरी AC कोच में गर्म पानी के साथ शॉवर की सुविधा

Read News : GST : पॉपकॉर्न टैक्स से लेकर जीएसटी सुधार तक – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

टिकट और अन्य जानकारी:
टिकट की कीमत अभी तय नहीं हुई है। रेलवे बोर्ड द्वारा रूट की पुष्टि के बाद अंतिम कीमत की घोषणा की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *