Reva News : स्वच्छता आदेश डीईओ ऑफिस में दिखा बेअसर, डीईओ कार्यालय में पान की पीक का आर्ट देखकर भड़के कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से माँगा स्पष्टीकरण

Parivesh
Reva News

Reva News : रीवा : भले ही रीवा ने स्वच्छता के मामले में फाइव स्टार रेटिंग हासिल की हो लेकिन स्टार रेटिंग का पैमाना तय करने वाली टीम ने अगर धोखे से भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर लेती तो शायद शहर को सिंगल स्टार देने में भी गुरेज कर जाती यह हाल हम नहीं बल्कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से निकलकर सामने आने वाली तस्वीरें बयां कर रही हैं।

Reva News : दरअसल डीईओ कार्यालय में शिक्षा विभाग से जुड़े हुए लोगों का आना-जाना लगा रहता है और यह वही शिक्षित लोग हैं जो छात्रों में शिक्षा, अनुशासन के साथ-साथ संस्कार की भी अलख जगाने का दावा करते हैं मगर खुद अनुशासनहीनता करने में कोई कमी नहीं करते, जैसे ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंदर की दीवारों में किया गया पीक आर्ट निकलकर सामने आया तो प्रभारी कलेक्टर भी हैरान रह गए कार्यालय में इस तरह की गंदगी और पान की पीक से सरोबार दीवारों को देखने के बाद भड़के हुए प्रभारी कलेक्टर ने पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *