Mauganj News : अभय मिश्रा/ मऊगंज : नईगढ़ी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। नईगढ़ी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में 4 सितंबर की सुबह एक 75 वर्षीय वृद्ध, राम सुमेर कोल, गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इमरजेंसी के नाम पर अस्पताल में कोई वाहन उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते परिजन मजबूरी में घायल बुज़ुर्ग को रिक्शा ट्रॉली में ठेले पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी तक पहुंचाने को मजबूर हो गए।
Mauganj News : यह पूरा मामला महज 1 किलोमीटर की दूरी का है, जो कि नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लेकिन आपातकालीन सेवाएं इतनी लचर हैं कि कोई भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।आपको बता दें कि यह वही अस्पताल है, जहां तीन लाख की आबादी पर सिर्फ एक डॉक्टर ही कार्यरत है, और स्थिति यह है कि माली टाके लगाता और डॉक्टर का काम करता पाया गया।
Mauganj News : आपको बता दे कि इसी अस्पताल प्रबंधन ने खबर दिखाने के कारण पत्रकारों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था लेकिन आज जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे न सिर्फ प्रशासन की नाकामी उजागर करती हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे मज़ाक की असली तस्वीर पेश करती हैं।









