Uttar Pradesh News : नायब तहसीलदार ने सरकारी आवास में खुद को मारी गोली, हालत नाज़ुक

VIKASH KHALKHO

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Read News : Mega Reform of GST : कपड़े-जूते से कार-बाइक तक सस्ती होगी शॉपिंग! जानिए किस पर कितना GST घटेगा

जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार ने अपने आवास के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया था। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवारजन दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। करीब 15-20 मिनट की मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया और उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया गया।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि तहसीलदार राजकुमार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल बरामद की है।

इस घटना से तहसील और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। अधिकारी लगातार अस्पताल में मौजूद हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

Read News : Burhanpur News : मेहंदी लगे हाथ, आंखों में आंसू… दुल्हन पहुंची कलेक्टर कार्यालय, दूल्हा बारात ही नहीं लाया – 5 लाख की डिमांड का खुला राज़।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नायब तहसीलदार ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस उनके परिवारजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पूरे जिले में चर्चा का माहौल है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *