Bargi News : जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

0
166
Bargi News
Bargi News

Bargi News : बरगी : बरगी थाना क्षेत्र के हिनौता पिपरिया जंगल में जुए के एक बड़े अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। यह कार्रवाई थाना बरगी, चरगवाँ और भेड़ाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने मौके से 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया और 4,900 रुपये नकद के साथ 3 दोपहिया वाहन भी जब्त किए।

Bargi News : पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि मंगेलिया निवासी सत्यम यादव इस अड्डे पर जुआ खिलवा रहा था। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तो जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी करके प्रमोद कुमार दुबे, नोनी पटेल, अजय कुशवाहा और प्रदीप यादव नाम के चार जुआरियों को पकड़ लिया।

Bargi News : नाल काट रहा मुख्य आरोपी सत्यम यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने चारों गिरफ्तार आरोपियों और फरार सत्यम यादव के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम और 49 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक अंकित मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय पटेल, उदय प्रताप, होमन लाल, प्रभुदयाल और अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here