Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर पुलिस ने एक घर में चल रही अवैध बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोहलपुर के नालबंद मोहल्ले में शाहनवाज हुसैन के घर पर छापा मारा।
Jabalpur News : पुलिस को पता चला कि आरोपी शाहनवाज हुसैन अपने घर पर फर्जी तरीके से ‘न्यू कैलकुलेटर कंपनी’ के नाम से बीड़ी बना रहा था।
छापेमारी के दौरान, पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध बीड़ी जब्त की। इसमें 275 पैकेट (जिनमें 5,500 छोटे बंडल थे), 5 किलो बिना पैक की हुई बीड़ी, न्यू कैलकुलेटर बीड़ी के खाली पैकेट और दो पंचिंग मशीनें शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।








