Bhopal Fraud : महिला उद्योगपति से जमीन के सौदे में 3 करोड़ की धोखाधड़ी…

भोपाल। Bhopal Fraud : राजधानी के बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में एक जमीन के सौदे में एक महिला उद्योगपति के साथ करीब 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस संबंध में रेडिएशन इंडस्ट्रीज कंपनी के संचालक योगेश पटेरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है.

पीड़िता, 70 वर्षीय कुमुद तिवारी परिधि इंटरप्राइजेस नामक कंपनी चलाती हैं और अयोध्या बायपास स्थित अभिनव होम्स में रहती हैं. उन्होंने वर्ष 2023 में प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के माध्यम से योगेश पटेरिया से मुलाकात की थी. योगेश बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में 15 हजार वर्गफीट जमीन के मालिक हैं. तिवारी ने यह जमीन 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदने का सौदा तय किया था और 71 लाख रुपये अग्रिम के तौर पर दिए थे. शेष राशि का भुगतान किश्तों में 6 महीने के भीतर किया जाना था।

तिवारी ने जमीन पर निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया था, जिसमें उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए. इस प्रकार उन्होंने कुल मिलाकर 3 करोड़ रुपये का निवेश किया. हालांकि, जब रजिस्ट्री का समय आया, तो योगेश पटेरिया ने जमीन बेचने से इनकार कर दिया. तिवारी ने कटारा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories