वर्ल्ड बीयर अवॉर्ड्स-2025 में भारतीय ब्रांडों का जलवा…किंगफिशर और सिम्बा का धमाल….

वर्ल्ड बीयर अवॉर्ड्स-2025 : नई दिल्ली: भारतीय बीयर ब्रांडों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। वर्ल्ड बीयर अवॉर्ड्स-2025 (World Beer Awards-2025) में किंगफिशर और सिम्बा ने कई श्रेणियों में प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किए हैं। यह जीत भारत के बेहतरीन ब्रूइंग कौशल और अनूठे स्वादों की वैश्विक पहचान को दर्शाती है।

वर्ल्ड बीयर अवॉर्ड्स-2025 : किंगफिशर का शानदार प्रदर्शन

  • गोल्ड मेडल: किंगफिशर अल्ट्रा ने इंटरनेशनल लेगर श्रेणी में न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि ‘टेस्ट’ कैटेगरी में भारत की ओर से ‘कंट्री विनर’ भी बनी। यह हल्के माल्ट और लेमनग्रास की सुगंध के साथ एक ताज़ा और संतुलित बीयर है।
  • सिल्वर मेडल: किंगफिशर स्ट्रॉन्ग और किंगफिशर प्रीमियम, दोनों ने सिल्वर मेडल हासिल किया। किंगफिशर स्ट्रॉन्ग अपनी माल्टी मिठास और कड़वेपन के संतुलन के लिए पसंद की गई, जबकि किंगफिशर प्रीमियम को उसके हल्के और ताज़गी भरे स्वाद के लिए सराहा गया।

छत्तीसगढ़ की सिम्बा ने भी मचाई धूम

भारत के क्राफ्ट बीयर सेगमेंट में अपनी खास पहचान बना चुकी छत्तीसगढ़ की सिम्बा बीयर कंपनी ने भी इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

  • सिल्वर मेडल: सिम्बा विट ने सिल्वर मेडल जीता। यह एक बेल्जियन-शैली की वीट बीयर है जो संतरे के छिलके और धनिया के साथ तैयार की जाती है, जो इसे एक चटपटा और ताज़गी भरा स्वाद देती है।
  • ब्रॉन्ज मेडल: सिम्बा स्टाउट ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। चॉकलेट और कॉफी के स्वाद वाली यह गहरी और सूखी स्टाउट अपनी क्रीमी बनावट और हल्के कड़वेपन के लिए पसंद की गई।

वर्ल्ड बीयर अवॉर्ड्स एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बीयरों को पहचान देती है। 2025 के संस्करण में भारतीय ब्रांडों की यह जीत घरेलू ब्रूइंग इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories