Singrauli News : स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली : एंबुलेंस न मिलने पर सड़क पर हुआ महिला का प्रसव…

Singrauli News : सिंगरौली, मध्य प्रदेश : सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस वाहन समय पर न मिलने के कारण भरसेडी गांव की एक गर्भवती महिला को सड़क पर ही प्रसव कराना पड़ा। इस घटना के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Singrauli News : मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए 2 घंटे से भी ज्यादा समय तक एंबुलेंस का इंतजार किया, लेकिन कोई भी वाहन नहीं पहुंचा। जब कोई रास्ता नहीं बचा, तो मजबूर होकर परिजनों को बीच सड़क पर ही महिला का प्रसव कराना पड़ा। इसके बाद, किसी तरह अपनी व्यवस्था करके परिजनों ने महिला और नवजात को निवास के अस्पताल में भर्ती कराया।

इस घटना के संबंध में जब मुख्य जिला चिकित्सालय अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि “इस विषय पर ऑफिस के समय में ही बात कर पाएंगे।” स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई की बात कही है।

हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन इस गंभीर लापरवाही को छिपाने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस आ जाती तो महिला और बच्चे की जान खतरे में नहीं पड़ती। इस घटना ने एक बार फिर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर कर दिया है और लोग अब अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories