MP Big News : करहिया मंडी में किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल…

MP Big News : रीवा। करहिया मंडी में खाद की किल्लत ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बीते कई दिनों से खाद के लिए परेशान किसान रात-रात भर लाइन में खड़े हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही। गुरुवार देर रात किसानों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब टोकन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

MP Big News : धीरे-धीरे हालात बेकाबू हो गए और किसानों ने मंडी परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई किसान घायल हुए। मौके पर मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि जब स्थिति बिगड़ रही थी तब राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था, केवल पुलिस बल ही हालात संभालने की कोशिश करता दिखा।

किसानों का कहना है कि खाद वितरण की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और प्रशासन के दावों के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही। इससे उनकी फसलें खराब होने की कगार पर हैं। लगातार बढ़ती किल्लत ने किसानों की चिंता और आक्रोश दोनों को बढ़ा दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories