Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG Breaking : रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ED की ताबड़तोड़...

CG Breaking : रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी…

Gwalior News :
Gwalior News :

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साथ ही दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह से कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। कार्रवाई का केंद्र मुख्य रूप से कृषि व्यवसायियों के ठिकाने बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ED टीम ने दबिश दी। इस कार्रवाई में 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद हैं। रायपुर में अलग-अलग 8 से 10 स्थानों पर छापेमारी जारी है।

हालांकि, ED ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह छापेमारी किस मामले या घोटाले से जुड़ी है। मामले की पूरी जानकारी आने पर अपडेट दिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here