Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : प्रदेश अध्यक्ष की अपील पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर...

MP News : प्रदेश अध्यक्ष की अपील पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर हटाए

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की अपील का असर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दिया। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि कोई भी होर्डिंग, बैनर या अन्य प्रचार माध्यम का उपयोग न करें।

प्रदेश के भोपाल, बैतूल और अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनकी मंशा का पालन किया और जन्मदिन के पोस्टर-बैनर लगाने की तैयारी रोक दी। बैतूल में पहले से लगे कुछ होर्डिंग्स को भी स्वेच्छा से हटा दिया गया। यह कार्यकर्ताओं के अनुशासन और नेतृत्व के प्रति आस्था का उदाहरण है।

प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि राजनीति का असली उद्देश्य जनसेवा है। कार्यकर्ताओं की यह पहल संगठनात्मक अनुशासन और मूल्यों आधारित राजनीति की सशक्त तस्वीर पेश करती है और आने वाले समय में प्रदेश में सादगी और जिम्मेदारी पर आधारित संस्कृति को मजबूत करेगी।

Share The News
Previous articleCG News : राजनांदगांव में अवैध लकड़ी कटाई और नक्शा रहित प्लाटिंग पर उठी जांच की मांग
Next articleMP News : नशा तस्कर गिरफ्तार, अवैध माल सहित माफियाओं पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here