Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : एकतरफा प्यार में हैवानियत: 15 साल की किशोरी की...

Jabalpur News : एकतरफा प्यार में हैवानियत: 15 साल की किशोरी की कुल्हाड़ी से हत्या, जाति के विरोध पर दी थी धमकी – “मेरी नहीं तो किसी की नहीं”

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। 15 साल की मासूम किशोरी से एकतरफा प्यार में पागल युवक ने आधी रात घर में घुसकर कुल्हाड़ी से उसका खून कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था,जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था,अब पाटन पुलिस ने फरार दरिंदे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक,आरोपी राकेश रैकवार ग्राम सकरा,थाना पाटन का रहने वाला है,वह किशोरी से शादी करना चाहता था।

 

READ MORE: Ujjain News : हाईकोर्ट ने महाकाल गर्भगृह में आम भक्तों के प्रवेश पर लगाई रोक…

Jabalpur News : लेकिन लड़की के परिवार ने जाति अलग होने के कारण इनकार कर दिया। इससे नाराज़ आरोपी ने परिवार को धमकी दी थी –”लड़की मेरी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।” 4 अगस्त की रात,जब पूरा परिवार सो रहा था,तभी आरोपी घर में घुसा और सो रही 15 वर्षीय किशोरी पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी,घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Jabalpur News : मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने आरोपी पर इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह राजपूत की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है.

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here