Sukma Breaking : नक्सलियों का तांडव : मुखबिरी के शक में फिर दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या…

Parivesh
Sukma Breaking

Sukma Breaking : सुकमा। जिले के ग्राम सिरसेटी (नंदापारा) एक बार फिर नक्सली हिंसा से दहशतगर्दी का शिकार बना। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए दरभा डिविजन के केरलापाल एरिया कमेटी ने बाकायदा पर्चा जारी किया है।

Sukma Breaking : पर्चे में नक्सलियों ने मृतक ग्रामीणों की पहचान पदाम पोज्जा और देवेंद्र उर्फ देवा के रूप में की है। उन पर वर्ष 2022 से डीआरजी जवानों से संपर्क रखने और लगातार मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। इसी संदेह के चलते दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया।

वारदात के बाद से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि नक्सलियों की इस बर्बर कार्रवाई ने एक बार फिर से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना को गहरा कर दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों की बढ़ी हुई दबिश के बीच नक्सली संगठन स्थानीय ग्रामीणों को डराने और खौफ का माहौल बनाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लगातार मिल रही खुफिया जानकारियों से नक्सली बौखलाए हुए हैं और निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *