Drugs Queen Navya Malik : ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक का सच उजागर करेगा नार्को टेस्ट…

Drugs Queen Navya Malik : रायपुर। राजधानी की कथित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार नए-नए खुलासे कर रही है। 4 सितंबर तक रिमांड पर चल रही नव्या पूछताछ में कई सवालों पर खामोश रही, जिसके चलते अब पुलिस उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, नव्या के तार न सिर्फ बड़े शराब कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर से जुड़े हैं, बल्कि उसने विदेश यात्राओं में भी इन रिश्तों को मजबूत किया। दुबई, तुर्की, सिंगापुर और मालदीव तक उसके कनेक्शन की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

Drugs Queen Navya Malik : पूछताछ के दौरान मुंबई से पकड़े गए कारोबारी पीके अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस बीच पुलिस को नव्या के करीबी दोस्त अयान परवेज के मोबाइल से तीन आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें एक्ट्रेस जैसी दिखने वाली नव्या भी शामिल बताई जा रही है। अब शक गहराया है कि अयान, नव्या को इन्हीं वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करता रहा हो।

ड्रग्स सिंडिकेट की परतें खुलने के साथ दुर्ग-भिलाई और रायपुर की कई युवतियों का नाम सामने आया है। यहां तक कि एक राजनीतिक दल से जुड़ी युवा नेत्री और बड़े घरानों के युवकों से भी लिंक मिल रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि यह गिरोह सिर्फ ड्रग्स तस्करी तक सीमित नहीं, बल्कि हनीट्रैप और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों से भी जुड़ा हो सकता है।

अब सबकी नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई और नव्या के नार्को टेस्ट पर टिकी हैं, जिससे इस हाई-प्रोफाइल ड्रग्स और वीडियो कांड की असली परतें खुलने की उम्मीद है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories