Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh CG News : सीएम साय उप मुख्यमंत्री शर्मा और वित्त मंत्री चौधरी...

CG News : सीएम साय उप मुख्यमंत्री शर्मा और वित्त मंत्री चौधरी दिल्ली रवाना, अचानक दौरे का क्या हैं कारण?……

CG News
CG News

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का है। इस दौरान कर्रेगुटा पहाड़ में हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 31 जवानों का सम्मान भी किया जाएगा।

CG News : मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए 60,800 मीट्रिक टन यूरिया का आबंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 50,000 मीट्रिक टन आबंटन हुआ था, इस बार अतिरिक्त मात्रा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी के अंदर के मामलों में केवल उन्हें ही चिंता करनी चाहिए।

वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिल्ली रवाना होने से पहले बताया कि 3 और 4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में बड़े सुधारों की घोषणा की जाएगी। नए GST 2.0 बिल से अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा, उपभोक्ता खर्च बढ़ेगा और महंगाई में कमी आएगी।

इस एक दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में शहीद हुए जवानों को सम्मान देना और छत्तीसगढ़ के किसानों तथा वित्तीय सुधारों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित करना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here