HomeChhattisgarhCG News : 17 सितंबर को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का चुनाव, मतदाताओं...

CG News : 17 सितंबर को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का चुनाव, मतदाताओं के लिए मतदान सुबह 10 से शाम 4 बजे

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी राजकुमार चंचलानी ने वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने पर चुनाव की अधिसूचना जारी की है। चुनाव 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा और इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Read News : CG News : शिवालय काम्प्लेक्स गणेश पंडाल में सुंदरकांड व भजन संध्या का भव्य आयोजन

चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 1 सितंबर
  • आपत्ति दावा करने की अंतिम तिथि: 3 सितंबर
  • आपत्ति निराकरण: 4 सितंबर
  • नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि: 5 से 8 सितंबर
  • नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 9 सितंबर
  • नामांकन वापसी की तिथि: 10 सितंबर
  • प्रत्याशियों के नामों की जांच व प्रकाशन, चुनाव चिन्ह का आबंटन: 11 सितंबर
  • मतदान: 17 सितंबर, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
  • मतगणना एवं परिणाम घोषणा: 17 सितंबर, शाम 5:30 बजे

Read News : CG News : बस्तर बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM विष्णु देव साय, राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी के निर्देश

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • मतदान के समय मतदाताओं को मंत्रालयीन परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
  • वर्ष 2022, 2023 और 2024 में सदस्यता रसीद कटवाने के बावजूद जिनका नाम सूची में नहीं है, वे अपनी सदस्यता पर्ची और परिचय पत्र दिखाकर मतदान कर सकते हैं। निर्वाचन अधिकारी का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।
  • गैर-सदस्यों का आपत्ति दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • नामांकन शुल्क की राशि नाम वापसी के अलावा किसी भी दशा में वापस नहीं की जाएगी।

छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के इस चुनाव में कर्मचारी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और समय पर मतदान कर संघ के भविष्य को प्रभावित करें।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here