HomeChhattisgarhCG News : शिवालय काम्प्लेक्स गणेश पंडाल में सुंदरकांड व भजन संध्या...

CG News : शिवालय काम्प्लेक्स गणेश पंडाल में सुंदरकांड व भजन संध्या का भव्य आयोजन

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

घरघोड़ा: गत शनिवार और रविवार की संध्या शिवालय काम्प्लेक्स परिसर के गणेश पंडाल में आयोजित सांगीतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मनमोहक प्रस्तुतियाँ देखी गईं। पहले दिन राजकुमार पांडे, संतोषी गुप्ता और आरती गुप्ता की टीम ने सुरताल और वाद्य यंत्रों के तालमेल से सुंदरकांड का सामूहिक पाठ कर भक्तों को वीर हनुमान जी की भक्ति में लीन कर दिया। इस दौरान समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read News : CG News : बस्तर बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM विष्णु देव साय, राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी के निर्देश

रविवार की संध्या प्रभा मिश्रा की भजन मंडली ने मंच पर भजन प्रस्तुत किए। देवेंद्र साहू ढोलक पर, जबकि निखिल साहू व नमन साहू ने संगीत का समन्वय किया। नवीन साहू और कुमारी संस्कृति शर्मा ने गणेश भजन पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। डॉक्टर सुमन आर्या और उनकी भजन मंडली ने भगवान गणपति की आराधना में भक्ति गीत गाए।

संध्या आरती वंदन के पश्चात, श्री शिवगौरी गणेश उत्सव समिति द्वारा महर्षि स्कूल के समीप पंडाल में प्रसादी और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। समिति के सदस्य कलाकारों का मंच पर अंग वस्त्र, शाल, श्रीफल और तिलक देकर सम्मान कर रहे हैं।

Read News : Odisha News : 64 वर्षीय ने मोबाइल ऐप से 200 लोगों से ठगी कर लाखों रुपये उगाहे, ऐसे हुआ गिरफ्तार

कार्यक्रम का संचालन संतोष तिवारी ने किया, जबकि नितेश सेन, कृष्ण जोशी, शिवकुमार साकेत, संतोष प्यासी, रक्षित तिवारी, अमित पांडे और रितेश मिश्रा सहित अन्य सम्मानित सदस्य सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजकों की मेहनत और सजावट की विशेष सराहना की।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here