HomeMadhya PradeshMP News : खुटार चौकी के संरक्षण में अवैध रेत कारोबार, तेज...

MP News : खुटार चौकी के संरक्षण में अवैध रेत कारोबार, तेज ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

सिंगरौली – सिंगरौली जिले में अवैध रेत परिवहन का कारोबार पुलिस-प्रशासन के संरक्षण में फल-फूल रहा है। इसका ताजा उदाहरण खुटार चौकी क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ अवैध रेत ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक चालक को पीछे से टक्कर मार दी।

Read News : Objectionable Comment : राहुल गांधी का पुतला दहन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जबलपुर में गुस्सा फूटा

घटना का विवरण:
31 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:30 बजे, फरियादी अखिलेश कुमार शर्मा (36) पिता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, निवासी भाड़ी थाना वैढ़न, अपने हमराह नवनीत कुमार शर्मा के साथ खुटार मेडिकल स्टोर दवा लेने जा रहे थे। लिलावर पहाड़ नहर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे बिना नंबर वाले ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी गंभीर थी कि अखिलेश सड़क पर गिर पड़े और उन्हें दोनों घुटनों, दाहिने हाथ की अंगुली, हथेली, कुहनी, कमर और बाईं पसली में चोटें आईं। घायल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

Read News : Shajapur News : ग्राम पंचायत में मां के नाम लगाए गए 251 पौधे, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

ट्रैक्टर चालक विकास कुमार शाह पिता उजागिर शाह, निवासी चितरवई चौकी खुटार, घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

Read News :  karma tihar : कर्मा तिहार पर कंवर जनजातीय समुदाय ने सराई पत्ते से दिया सांसद-विधायक को निमंत्रण

स्थानीय लोगों का आरोप:

  • खुटार चौकी क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार लगातार जारी है।

  • चौकी प्रभारी के संरक्षण में अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।

  • कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और आम नागरिक दहशत का शिकार बन रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here