HomeNationalLive-in Partner : बेंगलुरु में खौफनाक वारदात : लिव-इन पार्टनर को सिग्नल...

Live-in Partner : बेंगलुरु में खौफनाक वारदात : लिव-इन पार्टनर को सिग्नल पर जिंदा जलाया, महिला की मौत

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 50 वर्षीय विट्ठल नामक आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर वनजाक्षी (35) को सरेआम जिंदा जला दिया। घटना शनिवार को बन्नेरघट्टा इलाके में हुई, जब महिला अपने दोस्त मरिअप्पा और ड्राइवर के साथ कार से मंदिर से लौट रही थी।

Read News : Shajapur News : सोयाबीन फसल बर्बादी से परेशान किसानों की बाइक रैली, हाथ में खराब फसल लेकर तहसील पहुंचे, मुआवजे की मांग

जानकारी के अनुसार, विट्ठल कार का पीछा कर रहा था। एक ट्रैफिक सिग्नल पर उसने गाड़ी रुकवाई और उस पर तथा कार सवार लोगों पर पेट्रोल छिड़क दिया। हालांकि, मरिअप्पा और ड्राइवर बचकर भाग निकले, लेकिन महिला को आरोपी ने घेर लिया। जैसे ही वह भागने की कोशिश में गिरी, विट्ठल ने उस पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी।

Read News : disgusting Act : स्कूल की आड़ में हैवानियत – प्रिंसिपल ने छात्रा को पत्नी बनाने की कही बात, अलीगढ़ में बवाल

स्थानीय लोगों की मदद से वनजाक्षी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह 60 फीसदी तक झुलस चुकी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश करने वाला एक शख्स भी मामूली रूप से झुलस गया।

पुलिस ने बताया कि विट्ठल कैब ड्राइवर है और शराब का आदी था। वह तीन शादियां कर चुका था। वहीं, वनजाक्षी भी दो बार शादी कर चुकी थी और चार साल पहले विट्ठल के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। लेकिन शराबखोरी और उत्पीड़न से तंग आकर उसने हाल ही में उससे दूरी बना ली थी। इसी रंजिश में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

Read News : Singrauli News : गुंडों का आतंक : महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट…

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। भीड़ जुटते ही विट्ठल वहां से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here