Thursday, May 21, 2026
35 C
Raipur

Indore Breaking : पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर घेरा…

Indore Breaking : इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर इंदौर में भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। इस विरोध प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद, महापौर और विधायक भी शामिल हुए।

Indore Breaking : प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं पर मर्यादा तोड़ने और अनैतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की।

वहीं, पुलिस ने हालात पर कड़ी नजर रखते हुए प्रदर्शनकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव टालने के लिए सुरक्षा घेरा मजबूत रखा। मामले को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories