HomeMadhya PradeshJabalpur News : बैंक डकैती कांड में बड़ी सफलता: जबलपुर पुलिस ने...

Jabalpur News : बैंक डकैती कांड में बड़ी सफलता: जबलपुर पुलिस ने बिहार से गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन किलो सोना बरामद

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Jabalpur News : जबलपुर: खितौला स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को हुई करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस हाई-प्रोफाइल डकैती कांड में सक्रिय गिरोह के सरगना राजेश दास उर्फ आकाश दास को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ एक अन्य सहयोगी इंद्रजीत दास को भी पकड़ा गया है। दोनों को बिहार एसटीएफ की मदद से हिरासत में लेकर जबलपुर लाया जा रहा है।

Jabalpur News : पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के पास से तीन किलो सोने के जेवर भी बरामद किए गए हैं, जो लूट की गई कुल राशि का हिस्सा हैं। गिरफ्तारियां पहले से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हुईं। इस मामले में जबलपुर पुलिस पहले ही रईस लोधी, हेमराज सिंह, सोनू बर्मन और विकास चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के दौरान सामने आया था कि लूट के बाद बड़ी मात्रा में सोना बिहार भेज दिया गया था, जबकि आरोपी रईस सिंह ने डेढ़ लाख रुपये अपने पास रखने की बात स्वीकार की थी।

 

Jabalpur News : पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे हथियारबंद डकैतों ने हेलमेट पहनकर बैंक में धावा बोला था। कट्टा दिखाकर महज 15 मिनट में वे 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए थे।

 

 

Jabalpur News : गिरफ्तार आरोपी राजेश दास के खिलाफ पहले से भी 2011 से 2025 के बीच कई बैंक डकैतियों और आपराधिक वारदातों में शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को डकैती के इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Jabalpur News : पुलिस को पहले से संदेह था कि इस वारदात में बिहार स्थित संगठित अपराध गिरोह का हाथ हो सकता है। डकैती की शैली देश के अन्य हिस्सों में हुई गोल्ड लोन बैंकों में डकैती की घटनाओं से मेल खाती है। लुटेरे सुबह के समय हमला करते हैं और कुछ ही मिनटों में सोना व नकदी लेकर फरार हो जाते हैं।

Jabalpur News : बैंक से लूटा गया कुल सोना करीब 14.8 किलो, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये है, और नकदी मिलाकर यह डकैती राज्य की सबसे बड़ी वारदातों में शामिल हो गई है।

Jabalpur News : फिलहाल जबलपुर पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह से जुड़े और भी सदस्य देश के अन्य हिस्सों में सक्रिय हो सकते हैं। मामले में अभी और गिरफ्तारियां होना बाकी हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here