टीकमगढ़ Tikamgarh Teacher Online Attendance Network Issue। मध्य प्रदेश...
Jabalpur News : जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के चकहा नाले के पास रविवार शाम करीब 4 बजे मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
Jabalpur News :पुलिस जांच के दौरान मृतक के पास से एक आईडी कार्ड बरामद हुआ, जिसमें नाम बिहारी लाल निवासी पनागर लिखा था। मौके पर बुलाए गए परिजनों ने कपड़ों और आईडी कार्ड से शव की पहचान बिहारी लाल के रूप में की। परिजनों ने बताया कि उन्होंने 4 अगस्त को ही बिहारी लाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।