Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : रायपुर में नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान बेअसर….

CG NEWS : रायपुर में नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान बेअसर….

0
199
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : जिले में 1 सितंबर से शुरू होने वाला ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान फिलहाल केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों और प्रशासन की ओर से अभियान की सख्ती का एलान किया गया था, लेकिन पंप पर बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन चालकों को आसानी से पेट्रोल मिल गया।

CG NEWS : पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने हाल के सड़क हादसों को देखते हुए स्वंय इस अभियान की घोषणा की थी। उनका मानना था कि हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल न देना सड़क सुरक्षा में सुधार ला सकता है। इस बाबत एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन भी सौंपा था और प्रशासन ने अभियान को समर्थन देने की बात कही थी।

हालांकि, आज की स्थिति से स्पष्ट है कि जमीनी स्तर पर यह नियम लागू नहीं हो पा रहा है और वाहन चालक आसानी से पेट्रोल भरवा रहे हैं। इस पहल की वास्तविक सफलता अभी सवालों के घेरे में है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here