CG News : आदिवासी महिला के साथ सात दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

0
184

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक संसनीखेज मामला सामने आया है। दो युवकों ने एक आदिवासी विवाहित महिला को तलवार की नोक पर अगवा कर लगातार एक सप्ताह तक बंधक बनाए रखा और अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Read News : CG News : बालोद में बस हादसा : सिकोसा में पेड़ से टकराई पायल ट्रैवल्स की बस, 5 घायल

घटना की जानकारी:
यह वारदात 21 जुलाई 2025 को कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगलमोहा में हुई। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे तलवार की नोक पर डराकर बारी-बारी से रेप किया और कई स्थानों पर ले जाकर बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत पर मामला दर्ज:
पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस को की। थाना प्रभारी एगेश्वर यादव ने बताया कि शिकायत के बाद आईबीएन की धारा 70(1), 351(2), 140(3), 127(2), 3(5), 25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Read News : Enforcement Directorate : ओडिशा में 1396 करोड़ के लोन फ्रॉड का खुलासा: ईडी की बड़ी छापेमारी, महंगी गाड़ियां-ज्वेलरी बरामद

साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया:
पुलिस आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने के विभिन्न स्थानों पर जाकर साक्ष्य जुटा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है, और जल्द ही गिरफ्तारी की पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

स्थानीय समुदाय में दहशत:
अक्सर ऐसी घटनाएं बड़े शहरों में सुनने को मिलती हैं, लेकिन इस बार ग्रामीण इलाके में ही आरोपियों ने फिल्मी अंदाज़ में वारदात अंजाम दी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Share The News
Previous articleCG News : बालोद में बस हादसा : सिकोसा में पेड़ से टकराई पायल ट्रैवल्स की बस, 5 घायल
Next articleविटामिन D की कमी से आंतें कमजोर, पाचन गड़बड़ – जानें क्या खाएं
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here