Jabalpur news : प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 125वां एपिसोड, सभी 967 बूथों पर सुना गया कार्यक्रम

0
142

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 125वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। जबलपुर जिले के सभी 967 बूथों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इस कार्यक्रम को सुना।

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी मदन महल स्थित नरसिंह वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर मन की बात सुनी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने इसे जनसंपर्क और जनजागरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here